जौनपुर, मार्च 31 -- बस्ती से गुजरे नाले से गंदगी नहीं साफ हो पाती क्योंकि उस पर अतिक्रमण है। इस नाते हल्की बारिश में भी गंदा पानी ओवरफ्लो करने लगता है, रास्ते और खेत लबालब हो जाते हैं। नालियां भी जाम हैं, उनकी सफाई नहीं होती। सफाई और कूड़ा उठान नहीं होता। खराब सड़क और अनेक घरों में शौचालय के अभाव से दिनचर्या असहज रहती है। छुट्टा पशु भी लोगों की परेशानी की बड़ी वजह बन चुके हैं। शहर में एक बड़ी आबादी की सुविधाओं से दूरी नगरपालिका की सजगता पर भी प्रश्नचिह्न है। जौनपुर नगरपालिका क्षेत्र के मीरपुर मोहल्ले की अनुसूचित बस्ती में सुभाष गौतम के घर के पास जुटे रहवासियों ने 'हिन्दुस्तान' से बातचीत में बिजली, सड़क-सफाई और जलनिकासी से संबंधित समस्याएं साझा कीं। शुभम गौतम ने कहा कि एक बड़ा नाला मोहल्ले से गुजरता है जो आगे नदी तक जाता है। बीच में जाली ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.