नाले चकाचक पर सड़कों पर बिखरा 'सिल्ट का समंदर'
फतेहपुर, जून 12 -- फतेहपुर। नगर पालिका द्वारा बारिश से पूर्व कराई जाने वाली सफाई लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। सफाई कर्मियों के साथ मशीनरी के माध्यम से कराई जाने वाली सफाई के बाद सिल्ट की उठान न कराए जाने के कारण उठने वाली बदबू और फैलने वाली गंदगी से इलाकाई लोग काफी परेशान हैं। बारिश से पहले नगर पालिका द्वारा नाले और नालियों की तलीझाड़ सफाई कराई जा रही है, लेकिन सफाई के बाद निकलने वाली सिल्ट को सूखने के लिए यथास्थान छोड़ दिया जाता है। इससे पहले तो गीली सिल्ट बिखरती रहती है, जबकि इसके कुछ सूखने के बाद भी इसकी उठान नहीं कराई जाती। परिणामस्वरूप सिल्ट एकत्र होकर मार्ग से गुजरने वाले वाहनों के पहियों के साथ पूरे मोहल्ले में फैल रही है। शहर के आवास विकास क्षेत्र में पालिका की टीम द्वारा नालियों की सफाई तो कराई गई, लेकिन सिल्ट की उठान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.