नाले के पोखर में मिला नवजात का शव
हरदोई, मार्च 18 -- कछौना। कस्बे के सदर बाजार मोहल्ला स्थित पोखर नुमा गढ्ढे में गन्दे पानी के बीच नवजात बच्चे का शव मिला। बुधवार की शाम कस्बे के मोहल्ला सदर बाजार में पश्चिमी छोर पर कच्चे सम्पर्क मार्ग के निकट नाले के पानी से भरे गढ्ढे में नवजात का शव पड़ा मिला। स्थानीय लोगों की नजर पड़ी तो हड़कम्प मच गया। मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस टीम ने शव को बाहर निकलवाकर कब्जे में लेते हुए कुमाता की तलाश शुरू कर दी है। वहीं कस्बे में अटकलों का दौर जारी है। थानाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि नवजात का शव एक दिन पुराना लग रहा है। प्रकरण की जांच की रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.