नाले के पानी सड़क पर, चलना हुआ दूभर
सीतामढ़ी, मई 24 -- जितेंद्र सिन्हा परसौनी। एनएचआई विभाग के पदाधिकारियों की लापरवाही व उदासीनता से एनएच किनारे बने नाले की स्थिति देखरेख व रखरखाव नही होने से बदतर होती जा रही है।
समस्या का विवरण साफ-सफाई नही होने से नाला अक्सर जाम रहता है। जिससे नाला ओवरफ्लो हो जाता है। गंदगी से पनपे कीड़े मकोड़े सड़क पर बहने से खासकर पैदल चलने वाले यात्रियों को चलना दुस्वार हो गया है। वही दूसरी तरफ इस गंदगी से सड़क किनारे बसे लोगो व दुकानदार के बीच महामारी फैलने की स्थिति उत्पन्न हो गई है। मामला परसौनी शिवहर एनएच 227 के मुख्य सड़क के परसौनी मैलवार गांव स्थित पोस्ट ऑफिस के सामने का है। जहां करीब एक माह से नाला पूरी तरह जाम रहने से नाला का गंदगी व नाला का कूड़ा कचरा काफी दूरी तक सड़क पर फैला हुआ है। जिससे बड़ी व छोटी वाहन के गुजरते ही गंदे पानी के छीटें पड़ने से या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.