नाले के पानी का बहाव रोकने को ले हंगामा, पहुंची पुलिस
मधुबनी, जून 10 -- मधवापुर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के बीरित गांव में नाले के पानी का बहाव रोकने के खिलाफ वहां के लोगों ने जम कर हंगामा किया। यह मामला वार्ड नंबर 14 में बुधवार का है। आरोप है कि सार्वजनिक नाले के पानी का बहाव तालाब में होने से ठेकेदार ने रोक दिया। इस वजह से नाले का गंदा पानी लोगों के घर आंगन में जाने लगा। इस बात को लेकर लोगों का ग़ुस्सा सातवें आसमान पर दिखा। बढ़ते हुए तनाव की सूचना पाकर डायल 112 की पुलिस व उप प्रमुख दीपक सिंह घटनास्थल पर पहुंच कल लोगों को समझा कर तत्काल शांत कराया। युग्गेश्वर मंडल, सुरेखा देवी, मो. नजिम, गुलो देवी, कमलेश मंडल, रामचंद्र मंडल आदि ने बताया कि पानी के निकासी की स्थाई व्यवस्था किये बिना नाला का निर्माण कराया जाना घोर लापरवाही है। कचड़ों से जाम हुए नालों की सफाई का इंतजाम नहीं होने से नारकीय हालत होने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.