नाले के दूषित जल बोरवेल से भूगर्भ में डालने पर उठे सवाल, लोगों में नारागजी, उच्चस्तरीय जांच की मांग
कुशीनगर, जून 25 -- कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। हाटा नगर में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की ओर से पिछले पांच-छह महीनों से सड़क चौड़ीकरण एवं नाली निर्माण का कार्य चल रहा है। इसी दौरान नगर के विभिन्न स्थानों पर नालियों के दूषित एवं अपशिष्ट जल को सीधे भूगर्भ में प्रवाहित करने के लिए बोरवेल बनाए जाने का मामला सामने आया है। इस व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी व्याप्त है और उन्होंने इसकी जांच कराए जाने की मांग उठाई है।नगर के कृष्ण नंदन जायसवाल, संतोष कुमार मिश्र, संपूर्णानंद द्विवेदी, राकेश शुक्ला, सोनू मद्धेशिया, आशुतोष कुमार दूबे, शाहनवाज खान समेत दर्जनों लोगों का कहना है कि नालियों के गंदे पानी को सीधे बोरवेल के माध्यम से जमीन के भीतर भेजना वैज्ञानिक दृष्टि से गंभीर खतरा पैदा कर सकता है। उनका आरोप है कि यह तरीका पर्यावरण स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.