नाले के टूटे पत्थरों से मंडरा रहा हादसे का खतरा
गोंडा, मई 16 -- करनैलगंज, संवाददाता। नगर पालिका परिषद क्षेत्र के बालक राम पुरवा मोहल्ले में मुख्य नाले की टूटी पटिया लोगों के लिए खतरा बनी हुई है। भैरवनाथ पुरवा से कसगरान मोहल्ले तक जाने वाले इस व्यस्त मार्ग पर नाले के ऊपर रखे पत्थर कई जगहों से टूट चुके हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। स्थानीय सभासद मुख्तार अब्बासी ने बताया कि लाल मोहम्मद के घर के पास मोड़ पर नाले की कई पटिया पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। इस संबंध में कई बार नगर पालिका प्रशासन को शिकायत दी गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। स्थानीय लोगों का कहना है कि नाला काफी गहरा है और उसमें पानी भरा रहता है। यह भी पढ़ें- बोले भागलपुर: केसी घोष लेन बमकाली मोहल्ले में हथिया नाला का पक्कीकरण हो ऐसे में छोटे बच्चों के गिरने का खतरा बना हुआ है। लोगों ने चेतावनी दी कि समय रह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.