नाले के गंदे पानी में रेंग रहे कीड़े, दशहत में रह रहे लोग
मधुबनी, मार्च 25 -- मधुबनी। नगर निगम के वार्ड 35 में जलजमाव ने हालात को पूरी तरह नारकीय बना दिया है। स्वर्गीय किशोरी ठाकुर के घर से लेकर संजीव साह के घर तक की सड़क अब सड़क नहीं, बल्कि गंदे पानी से भरा नाला बन गया है। इस इलाके में रहने वाले करीब 200 परिवार पिछले पांच दिनों से बदतर हालात में जीने को मजबूर हैं। बारिश थमे दो दिन बीत चुके हैं, लेकिन पानी का स्तर जस का तस बना हुआ है, जिससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, दूसरे मोहल्लों का नाला भी इसी क्षेत्र में आकर जाम हो गया है, जिससे सारा गंदा पानी सड़क पर जमा हो रहा है। काला स्याह हो चुके इस पानी में कीड़े मकोड़े रेंग रहे हैं। घरों के दरवाजे पर एक से दो फीट तक गंदा पानी जमा है, जिससे लोगों का आना-जाना पूरी तरह बाधित हो गया है। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं के लिए यह स्थिति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.