नई दिल्ली, अगस्त 15 -- सोशल मीडिया पर हर रोज कोई न कोई कहानियां वायरल होती रही हैं। लेकिन इनमें से कुछ कहानियां ऐसी होती हैं, जो बेहद ही प्रेरणादायक रहती है। इसी बीच एक इंजीनियर की कहानी इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसके बारे में जानकर आपको एक बार फिर कुछ अच्छा और नया कर गुजरने की चाहत को पैदा कर देगी। यह कहानी है झुग्गी में पहने वाले एक इंजीनियर की, जिनकी 33 लाख रुपये सालाना की नौकरी लगी है, वो भी फोनपे कंपनी में। सोशल मीडिया पर इंजीनियर के बारे में दावा किया जा रहा है कि उनका घर कभी नाले के किनारे था और घर में रहने वाले सदस्यों को मानसून में बाढ़ की चिंता रहती थी और परिवार की आर्थिक स्थिति ऐसी थी कि पढ़ाई के लिए हर कदम सोच-समझकर उठाना पड़ता था। चलिए इंजीनियर की पूरी कहानी जानते हैं।नाले के किनारे बीता बचपन दरअसल, इंजीनियरिं...