नाले के किनारे गए युवक को खींच ले गया मगरमच्छ, मौत
लखीमपुरखीरी, जून 4 -- बम्हनपुर-खीरी। मझगई वन रेंज के सुरजीपुरवा गांव में सुतिया नाले के किनारे गया ग्रामीण को मगरमच्छ खींच ले गया। किसी तरह बचाकर निकाले गए घायल को निघासन सीएचसी से जिला अस्पताल लखीमपुर रेफर कर दिया गया। वहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। सुरजीपुरवा निवासी 46 वर्षीय खुशीराम गुरुवार को खेत में काम कर रहा था। वह थोड़ी दूर गदियाना गांव के पास सोतिया नाले के किनारे गया। नाले में मौजूद मगरमच्छ ने अचानक उस पर हमला कर उसके हाथ और पेट में दांत गड़ा दिए और उसे पानी के अंदर खींच ले गया। खुशीराम की चीख-पुकार सुन आसपास मौजूद ग्रामीण पहुंच गए। यह भी पढ़ें- मगरमच्छ ने बोला हमला, फिर भी जबड़े से निकल आया ग्रामीण, लेकिन जिंदगी की जंग हार गया उन्होंने किसी तरह उसे बचाकर बाहर निकाला। खुशीराम के हाथ, पेट और पीठ गंभीर रूप से जख्मी होने से ग्राम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.