हमीरपुर, जून 7 -- हमीरपुर, संवाददाता। बारिश से पहले नालों की सफाई और अतिक्रमण को लेकर नगर पालिका ने अभियान शुरू कर दिया। डीएम की सख्ती के बाद शहर के स्टेडियम के पीछे से निकले प्रमुख नाले के ऊपर किए गए अवैध कब्जों पर पालिका गैंग ने रविवार को जमकर घन चलाया। इस दौरान अतिक्रमणकारियों की तरफ से विरोध भी किया गया। कुछ ने स्टे आदि का हवाला भी दिया, मगर घन चलता रहा।

अतिक्रमण की स्थिति राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम के पीछे से निकला शहर का प्रमुख नाला बंगाली मोहल्ला, आदर्श नगर होते हुए सीधे जेल तालाब में गिरता है। इस नाले में स्टेडियम से लेकर आदर्श नगर तक कच्चे-पक्के कब्जे हैं। लोगों ने नाले के ऊपर कहीं गैराज बना लिया है तो कहीं मवेशियों को बांधने के झोपड़े डाल रखे हैं। कुछ ने पूर्व में जारी हुई पालिका की नोटिसें के बाद कोर्ट से स्टे आर्डर भी ले रखा है...