शामली, अप्रैल 6 -- नाले से निकली सिल्ट को मोहल्ला माजरा स्थित ऊन रोड पर बनी नई कॉलोनी में डाले जाने से नाराज कॉलोनीवासियों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप है कि आबादी के बीच सड़ी-गली गंदगी डालने से क्षेत्र में दुर्गंध फैल गई है और हालात बदतर हो गए हैं। सूचना पर पहुंचे भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के मंडल अध्यक्ष सुखपाल राठी ने मौके पर लोगों की समस्या सुनी और चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान ब्लॉक सचिव सोहनबीर और रमेश भी मौजूद रहे।बस्ती के लोगों के अनुसार, जब उन्होंने ठेकेदार के साथ काम कर रहे उसके लोगों से पूछा कि गंदगी किसके निर्देश पर यहां डाली जा रही है, तो उन्होंने नगर पंचायत अध्यक्ष का हवाला देते हुए कहा कि बाद में इसके ऊपर मिट्टी डाल दी जाएगी। हालांकि, यह कहने के बाद द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.