नाले की समय से सफाई न होने से ग्रामीण परेशान
आजमगढ़, जून 6 -- बूढ़नपुर, हिन्दुस्तान संवाद। कोयलसा ब्लाक के मुखलिसपुर गांव में नाले की समय से सफाई न होने से झाड़-झंखाड़ उग गए हैं। पानी का बहाव अवरुद्ध होने से बारिश के दिनों में खेतों में नाले का गंदा पानी जमा हो जाता है। किसानों की फसलें बर्बाद हो जाती हैं। इसे लेकर ग्रामीणों और किसानों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि नाले की सफाई न होने से हर वर्ष जलभराव के कारण सैकड़ों बीधा धान समेत अन्य फसलें बर्बाद हो जाती हैं। जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। इस समस्या को लेकर संबंधित अधिकारियों और प्रधान को शिकायती पत्र दिया गया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से नाले की तत्काल सफाई कराए जानी की मांग की है। गांव के शिवराम, तिलकधारी आदि ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.