कन्नौज, दिसम्बर 23 -- छिबरामऊ, संवाददाता। विकास खंड की ग्राम पंचायत लड़ैता के गोपाल नगर गांव में स्वच्छता के प्रति जागरूकता और विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण अभियान चलाया गया। ग्राम प्रधान पवन कुमार यादव ने गांव के मुख्य नाले की बड़े पैमाने पर सफाई कराई गई। इस कार्य के लिए जेसीबी मशीन का उपयोग किया गया, जिससे कम समय में नाले से जमा गाद, मलबा और कचरा पूरी तरह बाहर निकाल दिया गया। लंबे समय से ग्रामीणों की यह प्रमुख मांग थी, कि नाले की सफाई हो, क्योंकि बरसात के मौसम में जलभराव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो जाती थी। इस सफाई अभियान से अब गांववासियों को जलभराव से राहत मिलने की पूरी उम्मीद है। सफाई कार्य पूरा होने के बाद ग्राम प्रधान पवन कुमार यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि ग्राम पंचायत का मुख्य लक्ष्य सभी संबद्ध गांवों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.