नाले की सफाई न होने से जलभराव, कई मोहल्ले प्रभावित
हापुड़, जून 23 -- नगर के कई मोहल्लों में नालों की नियमित सफाई न होने के कारण जलभराव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। इससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और वह नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि कई बार नगर पालिका के संबंधित अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। समस्या के समाधान की मांग को लेकर लोगों ने 30 जून से अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने की चेतावनी दी है।
स्थानीय नाले की सफाई की समस्या सभासद विकास दयाल ने बताया कि शहर के मोदीनगर रोड से तिरुपति गार्डन, दिल्ली रोड तक वार्ड संख्या-13, वार्ड संख्या-6 की आदर्श नगर कॉलोनी, वार्ड संख्या-9 का गणेशपुरा, सिद्धार्थनगर, वार्ड संख्या-2 का लज्जापुरी तथा अर्जुन नगर सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों का कहना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.