बेगुसराय, अगस्त 7 -- बरौनी। रेल विभाग द्वारा रेलवे कॉलोनियों की साफ सफाई पर प्रतिमाह लाखों रुपए खर्च किए जाने के बाद भी संबंधित संवेदकों की उदासीनता के कारण रेलवे कॉलोनी के साथ साथ नाले की साफ सफाई की स्थिति बदतर बनी है जिसे देखने वाला कोई नहीं है। रेल यूनियन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने सोनपुर मंडल के अधिकारियों से इसकी जांच कर तुरंत कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...