कटिहार, मई 1 -- अमदाबाद, संवाद सूत्र नगर पंचायत अमदाबाद के मुख्य बाजार में जलजमाव से दुकानदार खरीदार सहित आने जाने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। अमदाबाद प्रखंड का यह मुख्य बाजार है। नाले की सफाई नहीं किए जाने के कारण सड़क पर ही गंदे पानी का जमाव हो जाता है। स्थानीय दुकानदार सोनू साह, शेखर, रिंकू आदि ने बताया कि अमदाबाद मुख्य बाजार में पूर्व से ही जलजमाव की समस्या होती है। नाल तो बनाया गया है, लेकिन उसमें कचरा जमा होने के कारण नाला जाम की समस्या बनी रहती है। समस्या को लेकर मुख्य पार्षद का ध्यान कई बार आकृष्ट कराया गया। अब तक इसका समाधान नहीं हो पाया है। दुकानदारों व स्थानीय लोगों ने जलजमाव की समस्या से निजात दिलाए जाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...