हमीरपुर, मार्च 6 -- हमीरपुर, संवाददाता। कानपुर-सागर हाईवे के जवाहर नाला की पुलिया की रेलिंग तोड़कर ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली करीब पचास फीट गहरे नाले में जा गिरी। इस हादसे में बांदा जनपद के पैलानी निवासी चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर किया गया है। शुक्रवार को दिन में बांदा जनपद के पैलानी निवासी 34 वर्षीय भूरा निषाद घाटमपुर से ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर जा रहा था। अभी उसका ट्रैक्टर थाना सजेती के दुर्गा मंदिर मोड़ से आगे जवाहर नाला की पुलिया के पास ही पहुंचा था कि अनियंत्रित होकर पुलिया के एक साइड से टकराने के बाद दूसरी साइड की रेलिंग तोड़ते हुए 50 फीट नीचे गहरे नाले में जा गिरा। इस हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की मदद से घायल भूरा को उठाकर जिला अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के ...