औरैया, मार्च 6 -- औरैया, संवाददाता। कस्बा फफूंद में नाले की भूमि पर किए गए अवैध पक्के निर्माण को प्रशासन ने जेसीबी से ध्वस्त करवा दिया। कार्रवाई उपजिलाधिकारी सदर अजय आनन्द वर्मा के नेतृत्व में की गई। इस दौरान पुलिस बल की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाया गया। शुक्रवार को उपजिलाधिकारी सदर अजय आनन्द वर्मा को सूचना मिली कि कस्बा फफूंद की आराजी दरगाह स्थित गाटा संख्या 1414, जो राजस्व अभिलेखों में नाले की भूमि दर्ज है, उस पर अवैध कब्जा कर पक्का निर्माण किया जा रहा है। सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी ने तत्काल मौके पर पहुंचकर नगर पंचायत की जेसीबी मशीन मंगवाई और अवैध निर्माण को गिरवा दिया। बताया गया कि बाबा का पुरवा निवासी सहदेव पुत्र बच्चनलाल द्वारा उक्त भूमि पर अवैध रूप से पक्का निर्माण कराया जा रहा था। प्रशासन द्वारा पहले भी निर्माण कार्य शुरू होने पर उ...