बलरामपुर, जनवरी 10 -- तुलसीपुर। स्थानीय विकासखंड के ग्राम पंचायत तुलसीपुर देहात (गांवरिया) में लोगों ने ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगया है। आरोप है कि कब्जे के दौरान नकटी नाले के बहाव को बाधित किया गया तथा ग्राम समाज की भूमि पर लगे पांच कीमती हरे पेड़ों को काटकर उनका पैसा हड़प लिया गया। ग्राम प्रधान मोहम्मद नसीम खान उर्फ बबलू ने बताया कि इसको लेकर आपत्ति दर्ज कराई गई थी, लेकिन ढुलमुल कार्रवाई से मामला लंबित रहा। हल्का लेखपाल ने कहा कि कब्जा सिद्ध होने पर भूमि खाली कराई जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.