नई दिल्ली, जनवरी 21 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। आईटीओ पर आईपी एस्टेट से बहादुरशाह जफर मार्ग स्काई वॉक की ओर जाने वाले रास्ते पर नाले की दीवार और सड़क की पुलिया टूटी हुई है। पुलिया टूटी होने से सड़क पर गहरा गड्ढा बना हुआ है। इसके पास पुलिस के दो बैरिकेड हैं, लेकिन ठीक से नहीं रखे गए। ऐसे में हादसे का खतरा बना रहता है। नाले के किनारे बनी इस सड़क पर कई सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों के कार्यालय हैं। आईटीओ चौक से जाने के बजाए लोग बहादुरशाह जफर मार्ग स्काई वॉक की ओर जाने के लिए इस सड़क का उपयोग करते हैं। लोगों ने बताया कि बीते कई महीनों से नाले की दीवार टूटी है। इसकी मरम्मत नहीं कराई जा रही। लोगों को इस नाले में वाहन गिरने का डर सता रहा है। यह नाला सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग का बताया जा रहा है। वहीं, बहादुरशाह जफर मार्ग से पहले नाले के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.