लखनऊ, फरवरी 8 -- लखनऊ। बीबीडी थाना क्षेत्र के भैसोरा में दूसरे जिले की विधानसभा क्षेत्र के विधायक के अवैध कब्जे ने तूल पकड़ लिया है। शनिवार को भाजपा के क्षेत्रीय विधायक योगेश शुक्ला यहां पर नगर निगम के तहसीलदार और नायब तहसीलदार के साथ पहुंचे। विधायक योगेश शुक्ला ने इस पर सहानभूति जताते हुए कहा कि एक विधायक का इस तरह से कब्जा करना उचित नहीं है। नगर निगम के तहसीलदार ने बताया कि अब नाले पर कब्जा कराने वाले बाहरी जिले के विधायक पर मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी है। इस संबंध में नगर निगम की राजस्व टीम ने शनिवार को नगर आयुक्त गौरव कुमार को एक दिन पहले हुए घटनाक्रम की जानकारी भी दी। शुक्रवार को बीबीडी थाना क्षेत्र में नगर निगम की टीम एसटीपी के नाले पर हुए अवैध कब्जे को खाली कराने पहुंची। इस बीच कब्जा करने वाले विधायक के बेटे और अन्य सहयोगी मौके पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.