नाले की खोदाई से किसानों को बाढ़ से मिलेगी राहत
मिर्जापुर, जून 9 -- जमालपुर। क्षेत्र में बाढ़ के विभिषिका झेल रहे किसानों को अब राहत मिलेगी। क्षेत्रीय विधायक अनुराग की पहल पर बंधी डिविजन वाराणसी ने रेलवे पुल जमालपुर के पास झिलवां-बड़ौला नाला की सफाई शुरू करा दिया है। इस नाले की सफाई कर दिए जाने से दर्जनों गांवों के किसान बाढ़ की विभिषिका से बच जाएंगे। अब बारिश में नाले से आसानी से पानी गड़ई नदी में पहुंच जाएगा। बंधी डिविजन वाराणसी पोकलेंन मशीन लगा नाले के खुदाई का कार्य शुरू कर दिया है। क्षेत्र के मदरा, साहपुर माफी,जोगवा,डोमरी,पकरीमठना,मीरपुर,कैमारसूलपुर, हरिहरपुर,नरहां,तेतरियां कला,वरीसलाहपुर, इत्यादि गांवों के लोगों को बारिश के दौरान बाढ़ की समस्या से जूझना पड़ता था। इससे इन गांवों की फसल भी चौपट हो जाती थी। क्षेत्र के किसान मोतीलाल सिंह, ज्योति उपाध्याय हिमांशु मिश्रा सहित अन्य लोगो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.