गाज़ियाबाद, जनवरी 12 -- ट्रांस हिंडन, संवाददाता। इंदिरापुरम के अभयखंड में नाला निर्माण के दौरान सोमवार सुबह खोदाई के दौरान दो मकानों की बाहरी दीवार भरभराकर गिर गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। स्थानीय लोगों ने नाला निर्माण में लापरवाही का आरोप लगाया। साथ ही नगर निगम की कार्य प्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए रोष जताया। सूचना के बाद पहुंचे निगम अधिकारियों ने लोगों को आश्वासन दिया कि दीवार की मरम्मत कराई जाएगी। अभयखंड में सोमवार सुबह नाले के लिए मशीन से खुदाई की जा रही थी। आरोप है कि जल्दबाजी के चलते नाले की खोदाई के दौरान दीवार के नीचे से मिट्टी निकाल दी गई। इससे दीवार हवा में लटक गई और कुछ ही पल में यह गिर गई। इस कारण दो मकानों को क्षति पहुंची, जिनकी बाहरी दीवार गिर गई। गनीमत थी कि साइट पर काम कर रहे कर्मचारियों ने इसे समय रहते द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.