जहानाबाद, दिसम्बर 25 -- जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। शासन - प्रशासन के द्वारा सूबे में भले ही शराबबंदी कानून के प्रभावी होने का दावा किया जाता है, लेकिन जहानाबाद में प्रशासन के इस दावे की एक बार फिर कलई खुल गई है। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है इस शहर में नाले की सफाई के दौरान विभिन्न ब्रांडों की शराब की छोटी - बड़ी कई खाली बोतलें मिली है। शहर के राजा बाजार में संचालित एक रेस्ट हाउस के आसपास गुरुवार को नगर परिषद के सफाई कर्मी नाले की उड़ाही कर रहे थे। उस दौरान जब कीचड़ की निकासी की गई तो उससे लगातार शराब की खाली बोतलें निकलनी शुरू हो गई। दो-चार नहीं बल्कि बड़ी संख्या खाली बोतलें जब निकलना शुरू हुई तो वहां भीड़ लग गई। लोग यह कहने लगे यह कैसी शराबबंदी है कि जहानाबाद में इसका असर दिखाई नहीं दे रहा है। इसका प्रमाण नाले से निकली खाली बोतलें है। एक सफाई कर्मी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.