गाज़ियाबाद, जनवरी 3 -- गाजियाबाद। गोविन्दपुरम के आरकेपुरम में मुख्य नाला ओवरफ्लो हो गया। इस कारण नाले का पानी सड़क तक पहुंच गया। ऐसे में लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पानी कई दिन से सड़क किनारे भरा है। इस कारण आवाजाही में परेशानी उठानी पड़ रही है। स्थानीय निवासी नीरज कुमार और प्रमोद आदि ने बताया नाले की नियमित सफाई नहीं कराई जा रही। इस वजह से नाला ओवरफ्लो है और पानी सड़क किनारे भर रहा है। लगातार पानी भरा होने से सड़क भी क्षतिग्रस्त हो सकती है। लोगों ने निगम से नाले की सफाई कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.