नाले का पानी भर जाने से दिक्कत
फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 25 -- नवाबगंज।नगर पंचायत नवाबगंज तिराहे पर स्थित ईदगाह परिसर में नाले का पानी भर जाने से स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है। आगामी बकरीद पर्व पर इसी ईदगाह में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग नमाज़ अदा करने पहुंचेंगे, लेकिन परिसर में जलभराव की समस्या चिंता का विषय बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ईदगाह के आसपास नाले का गंदा पानी जमा होने से आने-जाने में परेशानी हो रही है तथा साफ-सफाई व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। बकरीद जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक पर्व से पहले इस समस्या का समाधान न होने पर समुदाय के लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। समुदाय के लोगों ने प्रशासन और नगर पंचायत अधिकारियों से मांग की है कि ईदगाह परिसर से जल्द जलनिकासी कराकर साफ-सफाई की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि स्वच्छ वातावरण में बकरीद क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.