कोडरमा, मई 4 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि डोमचांच प्रखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्र में स्थित बंगाखलार पंचायत के पड़रिया गांव के चरघरवा टोला में आज भी लोग बिजली और शुद्ध पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। करीब दो दशक बीत जाने के बावजूद यहां रहने वाले आदिवासी परिवारों तक विकास की बुनियादी सुविधाएं नहीं पहुंच सकी हैं। हालात ऐसे हैं कि ग्रामीण आज भी नाले के दूषित पानी पर निर्भर रहने को मजबूर हैं। यह भी पढ़ें- 2024 तक पूरी होने वाली पेयजल योजना 2026 में भी अधूरीबिजली और पानी की कमी जंगलों के बीच बसे इस टोला में करीब एक दर्जन घरों में लगभग 100 लोग निवास करते हैं। गांव में न तो बिजली की व्यवस्था है और न ही पेयजल का कोई स्थायी स्रोत। ऐसे में हर दिन ग्रामीणों, खासकर महिलाओं और बच्चों की सबसे बड़ी चुनौती पानी की व्यवस्था करना होती है। वे बर्तन लेकर न...