धनबाद, दिसम्बर 26 -- जोड़ापोखर। जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के डुमरी दो नम्बर खाली मैदान स्थित नाले का जामा पानी से मुनेश्वर शर्मा के पुत्र संतोष शर्मा 42 वर्षीय का शव पुलिस ने बरामद किया है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। परिजन और लोग इसे हत्या मान रहे हैं। सैकड़ो की संख्या में महिला पुरुष जुट गए और शव को ले जाने से रोक दिया। स्थानीय लोगों ने पुलिस से मांग की है कि जब तक अपराधी पकड़ा नही जाएगा शव को उठाने नही दिया जाएगा। घटनास्थल पर चखना, शराब की बोतल पड़ी हुई है। मृतक का पैंट खुला था। घरों से निकले वाला जमा पानी में शव को दबा दिया गया था, ताकि किसी की नजर नहीं पड़े। पूरा शरीर पर कचरे से भर गया था मृतक की चप्पल बिखरी पड़ी है। मृतक की पत्नी और दो लड़का उम्र लगभग 18 से 20 वर्ष है। रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस शक के आधार पर एक युवक को पकड़कर पूछत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.