समस्तीपुर, जून 13 -- रोसड़ा। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 12 के महादेव मठ मोहल्ले में जलनिकासी की गंभीर समस्या से लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है।

जलजमाव की समस्या मुख्य सड़क एसएच-55 से नरेश गिरी के घर तक नाले का गंदा पानी सड़क पर बहने से पूरे इलाके में जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। इससे राहगीरों, स्कूली बच्चों और स्थानीय निवासियों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं गंदगी और दुर्गंध के कारण डेंगू, मलेरिया समेत अन्य संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका भी बढ़ गई है। समस्या के समाधान में लगातार हो रही देरी को लेकर वार्ड पार्षद ने नगर परिषद प्रशासन को कड़ी चेतावनी दी है। वार्ड 12 के पार्षद लक्ष्मण पासवान ने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को आवेदन सौंपकर मोहल्ले में जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की है।

पार्...