नाले का कचरा सड़क पर छोड़ने से राहगीर परेशान
लखीसराय, मार्च 19 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। शहर के कई वार्डों में नगर परिषद की सफाई व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। सफाई कर्मियों द्वारा नाले की सफाई के बाद निकाले गए कचरे को सड़क किनारे ही छोड़ देने से आम लोगों, राहगीरों और स्कूल जाने वाले बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक समस्या वार्ड संख्या 6 और 7 के बीच मंसूरचक क्षेत्र में देखने को मिल रही है, जहां नाले से निकाला गया गंदा कचरा सड़क पर ही जमा कर दिया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नाले का कचरा सड़क पर पड़े रहने से वहां से गुजरना मुश्किल हो जाता है। खासकर स्कूल जाने वाले बच्चों को गंदे पानी और कीचड़ से होकर गुजरना पड़ रहा है, जिससे उन्हें काफी दिक्कत होती है। राहगीरों को भी दुर्गंध और गंदगी के बीच आने-जाने को मजबूर होना पड़ रहा है। मुहल्लावासियों ने नगर प्रश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.