फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 29 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। शहर के कादरीगेट कृष्णा नगर मोहल्ले मे तीन साल पहले बनायी गयी सड़क और नाली के निर्माण में हुयी लापरवाही का खामियाजा एक व्यापारी को भुगतना पड़ा है। नाली को गुणवत्ताहीन तरीके से बना देने से जो रिसाव हुआ उससे मकान में कई जगह दरारें आ गयीं। इससे व्यापारी का लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। पालिका स्तर से नाली को सही कराये जाने की कई बार मंाग की गयी। इसके बाद भी जब नाली सही नहीं करायी गयी तो व्यापारी ने खुद ही काम शुरू कराया है। कादरीगेट कृष्णा नगर में ठेकेदार असलम ने तीन साल पहले सड़क खुदवायी थी। इस सड़क के निर्माण की गुणवत्ता को लेकर पहले भी सवाल उठे थे। नालियां घटिया तरीके से बनायी गयी थीं इसके के चलते नाली से रिसाव होता रहा और इसका परिणाम हुआ कि व्यापारी हरीशंकर गुप्ता के मकान में पानी रिसता र...