मिर्जापुर, मार्च 9 -- मिर्जापुर। शुक्ल उपनाम वाले ब्राह्मण परिवारों के चलते पहचान पाने वाला छोटा शुक्लहा आज समस्याओं से जूझ रहा है। यहां लोगों को बुनियादी सुविधाएं नसीब नहीं हो पा रही हैं। न नाली ठीक है, न पानी की समुचित सुविधा। रास्ते कई जगह टूटे हैं। बिजली और सफाई व्यवस्था भी लचर है। प्रशासनिक उलझन और सिस्टम की बेरुखी के बीच लोग खुद को असहाय और बेगाना महसूस कर रहे हैं। सामाजिक सुरक्षा और विकास योजनाओं से वंचित यह इलाका अब किसी ऐसे 'खेवनहार' की तलाश में है, जो इसे विकास की राह पर आगे बढ़ा सके। शहर के विस्तार के साथ कई पुराने मोहल्ले नई पहचान और विकास की राह पर आगे बढ़े हैं, लेकिन कुछ इलाके आज भी वंचित पड़े हैं। ऐसा ही एक मोहल्ला है छोटा शुक्लहा। लगभग 1500 आबादी वाला यह मोहल्ला काफी समय से तमाम दुश्वारियां झेल रहा है, लेकिन सुनवाई नहीं हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.