बाराबंकी, मई 9 -- हैदरगढ़। थाना क्षेत्र के पासिन का पुरवा मजरे भेतमुआ गांव में नाली साफ करने के विवाद में विपक्षी ने घर में घुसकर वृद्धा व उनकी गर्भवती बहू को पीट दिया। शोर सुनकर ग्रामीण पहुंचे तो आरोपी धमकी देते हुए चले गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पासिन का पुरवा मजरे भेतमुआ गांव मे दो दिन पूर्व सूरजादेवी (65) गंदी पड़ी नाली की सफाई कर रही थी। इसी बात से नाराज होकर पड़ोसी भगवानदीन, इनके पुत्र राजकुमार, राजकपूर, नीरज कुमार भद्दी भद्दी गलियां सूरजा देवी को देने लगे। सूरजादेवी विरोध जताते हुए घर के अंदर घुस गई। जिसके बाद घर मे घुसकर सूरजादेवी को सभी आरोपी पीटने लगे। बचाव करने आई गर्भवती बहू राजरानी, आशीष को भी पीटकर चोटिल कर दिया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.