चंदौली, जून 26 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर सात में नाली की सफाई नहीं होने से स्थानीय नागरिको में आक्रोश है। इसके विरोध में शुक्रवार को नाली के पास खड़े होकर विरोध जताया। चेताया कि जल्द नाली सफाई नहीं हुई तो आंदोलन को बाध्य होंगे।नगर के वार्ड नंबर सात में जायसवाल स्कूल के पीछे पराहुपुर नाली जाम है। सुबह शाम नाली का पानी रोड पर बहने के कारण आने जाने में दिक्कत हो रही है। खासकर बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों का निकलने में परेशानी हो रही है। अधिवक्ता वीरेंद्र प्रताप सिंह दाढ़ी का कहना है कि शिकायत के बाद भी नाली की सफाई नहीं कराई जा रही है। जबकि मानसून आने वाला है। बारिश से पहले सफाई नहीं हुई तो नाली ओवरफ्लो कर लोगों के घरों में पानी भरेगा। वहीं गंदगी फैलने से संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है। नागरिाकें ...