बाराबंकी, मार्च 20 -- कोठी। क्षेत्र के टेंडवा गांव में मनरेगा के तहत उमाकांत के घर से पारसनाथ के घर तक इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण का कार्य प्रस्तावित है। इन दिनों निर्माण कार्य किया जा रहा है। मगर गांव निवासी कुछ लोगों का दावा है कि इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है। नाली निर्माण के दौरान सीमेंट, बालू व मौरंग की मात्रा अनुपात सही होने से निर्मित किया गया। साथ ही इंटरलॉकिंग में नीचे के बेड में नहर की बालू का इस्तेमाल किया जा रहा है। इस घटिया सामग्री के इस्तेमाल से चंद दिनों में इंटरलॉकिंग के धसने की संभावनाएं ग्रामीणों ने व्यक्त की है। सचिव विवेक सोनकर का कहना है की इंटरलॉकिंग में लोकल बालू का इस्तेमाल किया जा सकता है। फिलहाल उन्होंने कहा कि मामले को जांच का आश्वासन दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...