आगरा, मार्च 7 -- तीन मार्च को गांव महा सिंह गढ़ी खेड़ा में नाली के विवाद को लेकर युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने नामजद दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बता दें कि तीन मार्च रात्रि को गांव महासिंह गढ़ी खेड़ा में जगत सिंह की नाली को लेकर गांव के गम्भीर सिंह से विवाद हो गया। जगत सिंह के 22 वर्षीय पुत्र अमित कुमार से गंभीर सिंह व उसके भाई व अन्य लोग गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे व सरिया से मारपीट करने लगे। अमित गम्भीर घायल हो गया। बुधवार को अमित की मौत हो गई थी। भाई अंकुश की तहरीर पर पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया। दो मुख्य आरोपी गंभीर व प्रमोद को जेल भेज दिया था।इंस्पेक्टर आलोक सिंह ने बताया कि इस मामले में शुक्रवार को मितावली रेलवे स्टेशन के पास से नामजद आरोपी राहुल व जीतू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.