नाली विवाद में मारपीट, महिला जख्मी
मुंगेर, मई 19 -- असरगंज,निसं.। असरगंज थानाक्षेत्र के दूध बाजार में नाली विवाद को लेकर मंगलवार को मारपीट की घटना हुई। मारपीट में स्व. नारायण ठाकुर की पत्नी उर्मिला देवी जख्मी हो गई। जख्मी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र असरगंज में कराया गया। सूचना मिलने पर पीटीसी जसवंत कुमार सदलबल के साथ घटनास्थल के पास पहुंचे एवं आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना लाया। पीड़िता उर्मिला देवी ने मारपीट की घटना को लेकर थाना में आवेदन दिया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को धारा 170 के तहत कार्रवाई करते हुए अनुमंडल कार्यालय तारापुर भेज दिया। आरोपियों की पहचान अरविंद प्रसाद कसेरा के पुत्र शुभम कुमार एवं गोलू कुमार के रूप में हुई है। यह भी पढ़ें- नाद फेंकने से टूटी सीमेंट सीट, विरोध पर मारपीट --------
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.