बक्सर, फरवरी 17 -- पेज तीन के लिए ----- कृष्णाब्रह्म। थाना क्षेत्र के छतनवार गांव में नाली की पानी बहाने को लेकर उपजे विवाद में एक महिला के साथ मारपीट की गई, जिसमें वह और उसका एक नाती जख्मी हो गया। जख्मी महिला के बयान पर स्थानीय थाना में कुल चार लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। थाने में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार रविवार की सुबह पड़ोस के कुछ लोग नाली का पानी अचानक बंद कर दिए। जब महिला ने विरोध किया तो आरोपित उसके साथ मारपीट कर जख्मी कर दिए। बाद में आस-पड़ोस के लोगों ने हस्तक्षेप कर किसी तरह विवाद को खत्म कराया। पीड़ित महिला रिंकी देवी के बेयान पर गांव के ही अखिलेश यादव, बैजनाथ यादव, दिनेश यादव व एक महिला सहित कुल चार लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गई है। पुलिस ने बताया कि केस दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।

हिंदी ...