बागपत, मार्च 29 -- रमाला। रमाला थाना क्षेत्र के फतेहपुर चक गांव में पानी की निकासी को लेकर हुआ विवाद हिंसक हो गया। पूर्व प्रधान धर्मवीर सिंह पर लाठी-डंडों से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पीड़ित पूर्व प्रधान धर्मवीर सिंह ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उनके मकान की पानी निकासी की नाली में पड़ोस में रहने वाले दो सगे भाइयों सोनू व प्रवेंद्र ने ईंट लगाकर पानी का बहाव रोक दिया। जब उन्होंने इसका कारण पूछा, तो आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर दोनों भाइयों व एक महिला ने मिलकर उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में धर्मवीर सिंह के सिर में गंभीर चोट आई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तो हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फ...