सुल्तानपुर, जून 30 -- मोतिगरपुर ,संवाददाता। थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में नाली न होने से सड़क पर बह रहे पानी को लेकर सोमवार को दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। घटना में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए घायलों को उपचार के लिए सीएचसी मोतिगरपुर भेजा। चौकी प्रभारी की शिकायत पर पुलिस ने दोनों पक्षों के सात नामजद के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सोमवार सुबह करीब आठ बजे थाना क्षेत्र के बेलहरी चौकी अंतर्गत गोपालपुर गांव में नाली न होने के कारण सड़क पर पानी बह रहा था। इसी दौरान एक व्यक्ति के फिसलकर गिर जाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्ष लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने आ गए और जमकर मारपीट होने लगी। सड़क पर हुए बवाल से गांव में...