मेरठ, मार्च 24 -- पिठलोकर निवासी एक व्यक्ति ने गांव के कुछ लोगों पर सरकारी नाली बंद करने और विरोध करने पर मारपीट का आरोप लगाया है। उसने एसडीएम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। राजू कुमार ने एसडीएम से शिकायत करते हुए बताया कि उनके घर के पानी की निकासी के लिए करीब 40-50 वर्ष पुरानी नाली बनी हुई है। आरोप है कि गांव के ही कुछ लोग आए दिन नाली को लेकर विवाद करते हैं। आरोप है कि बीते दिनों दबंगों ने नाली का पानी रोककर खड़जा लगाना शुरू कर दिया था। जिसके विरोध में उनपर फावड़े से हमला कर दिया गया था। उनकी नाली पूरी तरह से बंद है। जिसके चलते उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पीड़ित ने एसडीएम से शिकायत कर नाली खुलवाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.