नाली विवाद में दंपती को पीटकर किया घायल
कन्नौज, जून 26 -- तालग्राम, संवाददाता। थाना क्षेत्र के भोजापुर गांव में घर के बाहर नाली से पानी निकासी को लेकर हुए विवाद में पड़ोस के तीन लोगों ने दंपती की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। मारपीट में दोनों घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पीआरवी पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालग्राम में भर्ती कराया। भोजापुर निवासी बिरजू सविता पुत्र रामदास ने बताया कि शुक्रवार को घर के बाहर नाली से पानी निकासी को लेकर पड़ोस के तीन लोगों से कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर तीनों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में बिरजू घायल हो गए। उन्हें बचाने पहुंचीं उनकी पत्नी पूजा पर भी आरोपितों ने हमला कर दिया, जिससे वह भी घायल हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही पीआरवी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को एंबुलें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.