मुरादाबाद, दिसम्बर 24 -- क्षेत्र में नाली क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाकर पड़ोसियों ने एक परिवार पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से मारपीट की, जिसमें महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने मामले में चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मानावाला निवासी सुमित्रा देवी पत्नी जयपाल सिंह ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कहा कि 8 दिसंबर की शाम करीब 7 बजे वह अपने पति के साथ घर पर मौजूद थीं। इसी दौरान पड़ोसी कृष्णपाल उर्फ नीटू, जितेंद्र पुत्र जागन सिंह तथा दिनेश व राहुल पुत्रगण जयराम सिंह नाली क्षतिग्रस्त करने का बहाना बनाकर गाली-गलौज करते हुए घर में घुस आए। आरोप है कि चारों ने सुमित्रा देवी व उनके पति जयपाल सिंह के साथ मारपीट की, जिससे दोनों को चोटें आईं। शोर ...