नाली विवाद में खूनी संघर्ष, दो महिलाओं समेत तीन घायल
रुडकी, अप्रैल 14 -- लंढौरा, संवाददाता । क्षेत्र के गाधारोणा गांव में नाली के पानी को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने से दो महिलाओं समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम को गाधारोणा गांव में घर के बाहर से गुजर रहे नाली के पानी को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडों के साथ आमने-सामने आ गए। इस दौरान जमकर मारपीट हुई, जिसमें लाठी बानो, नसरीन और समीर के सिर पर गंभीर चोटें आईं, जिससे वे लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर पड़े।घटना के दौरान गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास के लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामला शांत कराया और पुलिस को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.