हरदोई, जून 24 -- हरियावां। अरुआ गांव में नाली के पानी को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। मारपीट में दोनों पक्षों से एक युवती सहित छह लोग घायल हो गए। बुधवार को अरुआ गांव मे नाली के पानी को लेकर रामकिशन पक्ष और रावेन्द्र पक्ष में गाली-गलौज शुरू हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। शोर शराबा होने पर बीच बचाव में आए स्वजन के साथ भी मारपीट की। रामकिशन के पक्ष से बेटी निशा, बेटा कपिल और रावेन्द्र के पक्ष से बेटा अकाशा, पत्नी सुशीला गंभीर घायल हो गए। लोगों ने बीच बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। घायलों को सीएचसी हरियावां भेजा गया। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हरियावां थानाध्यक्ष वीरबहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कर आरोपितों पर कानूनी कार्रवाई होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...