प्रयागराज, मई 7 -- बक्शी मोढ़ा जीटीबी नगर करेली निवासी शमीमा बेगम ने मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने आरोप लगाया कि पड़ोसी निसार अहमद, अफसार अहमद, दिलशाद अहमद, असलूब अहमद, मतलूब अहमद, आलीशान अहमद, इरफान अहमद और उनके दो-तीन साथी घर के सामने नाली को बंद कर रहे थे। विरोध करने पर हमला किया। हमले में सिर में गंभीर चोट आई। बेटी फरहीन बेगम के साथ भी मारपीट की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...