नाली विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट
रांची, मई 26 -- चान्हो, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के गुटुवा कदम टोली में नाली के पानी की निकासी को लेकर सोमवार शाम दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक हो गया। कहासुनी के बाद दोनों ओर से जमकर मारपीट हुई, जिसमें कई लोगों को चोटें आई हैं। घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बनी रही। मामले को लेकर दोनों पक्षों ने चान्हो थाना में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई है। एक पक्ष ने गांव के दो लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है, जबकि दूसरे पक्ष की ओर से 11 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। बताया जाता है कि नाली विवाद को लेकर दोनों पक्षों में पहले भी विवाद हो चुका था। यह भी पढ़ें- दो गांवों में मारपीट, तीन महिलाओं समेत चार घायल उस समय ग्रामीणों की बैठक में मामला सुलझा लिया गया था, लेकिन सोमवार को फिर विवाद बढ़ गया। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.