भागलपुर, जून 24 -- अकबरनगर, संवाददाता।  अकबरनगर थाना क्षेत्र के छीट मकंदपुर गांव में नाली के पानी के बहाव को लेकर दो पक्षों के बीच वर्षों से चला आ रहा विवाद एक बार फिर चर्चा में है। गांव के सिरचन यादव और रामजी यादव के बीच नाली से पानी निकासी को लेकर लंबे समय से विवाद बना हुआ है, जिससे गांव का माहौल समय-समय पर तनावपूर्ण हो जाता है। मामले को लेकर दोनों पक्ष लगातार पुलिस को आवेदन देकर अपनी-अपनी शिकायत दर्ज करा रहे हैं। थानाध्यक्ष रामाशीष कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच लगातार विवाद की स्थिति को देखते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से धारा 107 के तहत कार्रवाई की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...