नाली विवाद को लेकर घर में घुसकर की मारपीट, केस दर्ज
रुडकी, जून 25 -- मंगलौर, संवाददाता। मोहल्ला इस्लाम नगर में सरकारी नाली का पानी गोदाम में जाने पर आरोपियों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों से पति-पत्नी को बेरहमी से पीटा था। दबंगों ने एक युवक को मृत समझकर बाग के पास फेंक दिया और वाहनों में जमकर तोड़फोड़ की थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मलकपुरा निवासी अतीक ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके साले शाहनवाज मोहल्ला इस्लाम नगर में रहते हैं। उनके पड़ोस में रहने वाले कल्लू और उसके बेटे फरमान, सुहेल और उस्मान दबंग किस्म के लोग हैं। 14 जून को शाहनवाज के घर के सामने चल रही सरकारी नाली का पानी अचानक कल्लू के भूसे के गोदाम में चला गया। यह भी पढ़ें- पुराने विवाद में युवक को पीटा, केस दर्ज इसी बात से आक्रोशित होकर कल्लू और उसके बेटों ने लाठी-डंडे और लोहे के सरिए उठा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.